Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) पॉवर एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

एनटीपीसी सीपत में स्वच्छता शपथ के साथ स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधि तथा कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर स्वच्छता शपथ ली।

Advertisement

बिलासपुर, 16 मई। एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) में 16- 31 मई तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 16 मई को अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं श्रीजित कुमार, महाप्रबंधक (सीपीजी-2) द्वारा ऊर्जा भवन में सभी कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया।

शपथ समारोह के दौरान इस पखवाड़ा के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गईद्य स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान वृहद पैमाने पर सफाई अभियान एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगाद्य कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं बच्चों के लिए निबंध, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने की दिशा में प्रयास किए जायेंगेद्य

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधि तथा कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर स्वच्छता शपथ ली।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट