स्विटजरलैंड ने यूक्रेन संकट पर तटस्थता छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा

स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति इग्नैजियो कासिस ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में उनका देश तटस्थता की अपनी वचनबद्धता छोड़ देगा।

स्विटजरलैंड ने यूक्रेन संकट पर तटस्थता छोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि वह रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगा। स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति इग्नैजियो कासिस ने कहा कि रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में उनका देश तटस्थता की अपनी वचनबद्धता छोड़ देगा।

उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस पर जो प्रतिबंध लगाए हैं उन्ही की तर्ज पर स्विटजरलैंड भी प्रतिबंध लगाएगा।

स्विटजरलैंड की संघीय परिषद की असाधारण बैठक के बाद कासिस ने कहा कि इस कठिन समय में स्विटजरलैंड यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ा है और उसे उम्मीद है कि प्रतिबंधों से रूस को अपने रुख में परिवर्तन करना पड़ेगा।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing