Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन Tata Steel : कामगारों के बोनस का हुआ ऐलान, अधिकतम 4.61 लाख...

Tata Steel : कामगारों के बोनस का हुआ ऐलान, अधिकतम 4.61 लाख रुपए मिलेंगे

समझौते के मुताबिक इस बार 11,676 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। इसके लिए कंपनी 314.70 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

Advertisement

जमशेदपुर, 04 सितम्बर। टाटा स्टील (Tata Steel) और ट्यूब्स के कर्मचारियों का बोनस (Bonus) तय हो गया है। यूनियन द्वारा द्वारा प्रबंधन पर बनाए गए दबाव के बाद 20 फीसदी बोनस देने पर सहमति बनी।

टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन ने संयुक्त रूप से सोमवार को बोनस समझौते का ऐलान किया। टाटा स्टील के सीईओ-सह- एमडी टीवी नरेंद्रन के साथ सालाना बोनस को लेकर वार्ता हुई।

समझौते के मुताबिक इस बार 11,676 कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। इसके लिए कंपनी 314.70 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

जमशेदपुर और ट्यूब्स के कर्मचारियों को 186.51 करोड़ रुपए बतौर बोनस मिलेंगे। एक कर्मचारी को औसतन 1,59,738 रुपए बोनस मिलेगा।

Advertisement

फुल अटेंडेंस वाले एनएस सीरीज के कर्मचारियों को न्यूनतम 42,561 रुपए बोनस मिलेगा। वहीं, एक्चुअल अटेंडेंस वाले एनएस सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 1,21,718 रुपए बोनस का भुगतान होगा।

ओल्ड सीरीज के कर्मचारियों को अधिकतम 4,61,019 रुपए बोनस मिलेगा। बताया गया है कि बोनस की राशि 11 सितंबर को कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट