Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन टाटा स्टील की माइंस का भी बोनस फाइनल, अधिकतम 3,30,635 रुपए मिलेंगे

टाटा स्टील की माइंस का भी बोनस फाइनल, अधिकतम 3,30,635 रुपए मिलेंगे

माइंस में नियोजित 2168 कामगारों के बीच अधिकतम 3,30,635 रुपए और न्यूनतम 42,141 रुपए बतौर बोनस वितरित होंगे।

Advertisement

जमशेदपुर, 04 सितम्बर। टाटा स्टील (Tata Steel) की माइंस ओएमक्यू, जामाडोबा, वेस्ट बोकारो और एफएएमडी के कर्मचारियों का बोनस समझौता भी पुरा कर लिया गया। टाटा स्टील प्रबंधन और राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन (RCMU) के बीच बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते पर यूनियन के अध्यक्ष तथा विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और टाटा स्टील की वीपी एचआरएम अतरई सान्याल ने हस्ताक्षर किए।

इसे भी पढ़ें : Tata Steel : कामगारों के बोनस का हुआ ऐलान, अधिकतम 4.61 लाख रुपए मिलेंगे

माइंस में नियोजित 2168 कामगारों के बीच अधिकतम 3,30,635 रुपए और न्यूनतम 42,141 रुपए बतौर बोनस वितरित होंगे। जामाडोबा माइंस में कुल 1825 कर्मियों के बीच अधिकतम 3,03,990 रुपए और न्यूनतम 27,368 रुपए, वेस्ट बोकारो में 2427 कर्मचारियों के बीच अधिकतम 3,13,196 रुपए जबकि न्यूनतम 26,015 रुपए और एफएएमडी में 351 कर्मचारियों के बीच अधिकतम 3,42,778 रुपए और न्यूनतम 44870 रुपए का वितरण होगा।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट