Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल कोयला खनन क्षेत्रों के कपड़ा दुकानों और दर्जियों की होगी चांदी, हर...

कोयला खनन क्षेत्रों के कपड़ा दुकानों और दर्जियों की होगी चांदी, हर साल पौने तीन सौ करोड़ रुपए आएंगे

हर साल प्रत्येक कर्मचारी को तीन जोड़ी वर्दी के लिए 12,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस साल का अग्रिम भुगतान जारी कर दिया गया है।

Advertisement

कोरबा, 21 जून। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के दो लाख से ज्यादा कर्मचारी, अधिकारी एक जुलाई से एक समान ड्रेस कोड (Dress Code) में नजर आएंगे। प्रबंधन ने ड्रेस कोड के लिए निर्धारित प्रति कर्मचारी 12500 रुपए का भुगतान जारी कर दिया है। लगभग पौने तीन सौ करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, यह पैसा मार्केट में पहुंचेगा।

कोल इंडिया एवं अनुषांगिक कंपनियों में एक मई की स्थिति में दो लाख 19 हजार 951 कर्मचारी नियोजित हैं। इनमें नॉन एग्जीक्यूटिव की संख्या दो लाख 4 हजार 942 है तथा एग्जीक्यूटिव 15,009 की संख्या में कार्यरत हैं। नॉन एग्जीक्यूटिव एवं एग्जीक्यूटिव, दोनों वर्ग के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है।

हर साल प्रत्येक कर्मचारी को तीन जोड़ी वर्दी के लिए 12,500 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस साल का अग्रिम भुगतान जारी कर दिया गया है। यदि एक मई की स्थिति में मैन पॉवर की संख्या देखें तो ड्रेस कोड के लिए 274 करोड़ 93 लाख 87 हजार 500 रुपए जारी किए गए हैं। यह पैसा हर साल मार्केट में पहुंचेगा। कर्मचारियों को ब्रांडेड कंपनियों के कपड़े खरीदने हैं और सिलाई करानी है। खनन क्षेत्रों में स्थित कपड़ा बाजार और दर्जियों का इसका लाभ मिलेगा।

ऐसा होगा गणवेश

Advertisement

पुरुष कर्मचारी गहरे नीले रंग की पैंट और आसमानी रंग की शर्ट पहनेंगे। वहीं महिला कर्मचारियों को हल्के आसमानी रंग का कुर्ता तथा गहरे नीले रंग की सलवार व दुपट्टा या गहरे नीले रंग के बॉर्डर वाली हल्के आसमानी रंग की साड़ी व गहरे नीले रंग का ब्लाउज पहनना होगा।

कंपनीवार कर्मचारियों की संख्या और भुगतान की संभावित रकम :

  • ईसीएल (46819) : 58,52,37,500 रुपए
  • बीसीसीएल (32041) : 40,05,12,500 रुपए
  • सीसीएल (33012) : 41,26,50,000 रुपए
  • डब्ल्यूसीएल (32231) : 40,28,87,500 रुपए
  • एसईसीएल (37712) : 47,14,00,000 रुपए
  • एमसीएल (20987) : 26,23,37,500 रुपए
  • एनसीएल (13273) : 16,59,12,500 रुपए
  • एनईसी (2699) : 3,37,37,500 रुपए
  • सीएमपीडीआई (536) : 67,00,000 रुपए
  • सीआईएल मुख्यालय (641) : 80,12,500 रुपए
Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: