अक्सर कंपनियां साल के आखिर में कर्मचारियों को बोनस देती हैं, लेकिन आमतौर पर यह कंपनी के मुनाफे का सिर्फ एक छोटा हिस्सा होता है। मगर चीन की एक कंपनी के मालिक ने उदारता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने दुनिया भर में सुर्खियां बटोर लीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की हेनान कुआंगशान क्रेन कंपनी लिमिटेड (Henan Kuangshan Crane Co., Ltd.) ने अपने सालाना सेलिब्रेशन के दौरान कर्मचारियों को करीब 180 मिलियन युआन (लगभग ₹240 करोड़) का बोनस बांट दिया। यह रकम कंपनी के 2025 के कुल मुनाफे का लगभग 70 प्रतिशत बताई जा रही है।
इस खास इवेंट में करीब 7,000 कर्मचारी शामिल हुए थे। समारोह में 800 से ज्यादा टेबलों पर नकदी के ढेर लगाए गए थे। वायरल वीडियो में कर्मचारी स्टेज पर जाकर खुद नोट गिनते और जितना कैश इकट्ठा कर पाते, उसे अपने साथ ले जाते नजर आए। कई कर्मचारियों के लिए इतने बड़े नोटों के बंडल उठाना भी मुश्किल हो रहा था।
बताया जा रहा है कि शुरुआत में कर्मचारियों को वॉशिंग मशीन और अन्य गिफ्ट देने की योजना थी, लेकिन कंपनी के चेयरमैन कुई पेइजुन ने इसे बदलते हुए कहा कि गिफ्ट की जगह सीधे कैश दिया जाए। इसके बाद कर्मचारियों को अतिरिक्त 20,000 युआन तक नकद बोनस भी दिया गया।
दरअसल, कुई पेइजुन कंपनी के मालिक और चेयरमैन हैं और उनके पास कंपनी की लगभग 98.88% हिस्सेदारी है। कर्मचारियों के साथ मुनाफा साझा करने के उनके इस फैसले को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है और इसे कर्मचारियों के प्रति सम्मान और विश्वास की मिसाल माना जा रहा है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
source : jagran josh









