Thursday, June 4, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL की दो खदानों को स्टार रेटिंग अचीवर्स पुरस्कार से नवाज़ा गया

WCL की दो खदानों को स्टार रेटिंग अचीवर्स पुरस्कार से नवाज़ा गया

प्रत्येक खदान की उपलब्धियों का समग्र रूप से मूल्यांकन करते हुए, स्टार रेटिंग फाइव स्टार से नो स्टार तक के स्तर पर प्रदान की जाती है।

Advertisement

कोयला मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए डब्ल्यूसीएल (WCL) की अदासा यूजी टु ओसी तथा वर्ष 2020-21 के लिए मूँगोली खदान को स्टार रेटिंग अचीवर्स पुरस्कार से नवाजा गया है। उक्त अवार्ड माननीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी के करकमलों से नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किए गए।

डब्ल्यूसीएल की ओर से सीएमडी मनोज कुमार तथा नागपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार एवं वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक आभाश चंद्र सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा, अपर सचिव एम नागराजू तथा कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद की विशिष्ट उपस्थिति रही।

सीएमडी मनोज कुमार ने इन उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम- डब्ल्यूसीएल को दिया तथा सभी को बधाई दी।

Advertisement

आप को विदित हो की, कोयला मंत्रालय द्वारा कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को सात व्यापक मॉड्यूलों “खनन प्रचालन, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी एवं बेस्ट प्रैक्टिस का समावेश, आर्थिक प्रदर्शन, पुनर्वास और पुनर्स्थापन, श्रमिक संबंधित अनुपालन और सुरक्षा एवं संरक्षण के आधार पर देश भर की सरकारी एवं निजी क्षेत्रों की कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को स्टार रेटिंग दी जाती है। प्रत्येक खदान की उपलब्धियों का समग्र रूप से मूल्यांकन करते हुए, स्टार रेटिंग फाइव स्टार से नो स्टार तक के स्तर पर प्रदान की जाती है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: