Friday, May 1, 2026
Home Industrial (English) बालको द्वारा निर्मित राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया...

बालको द्वारा निर्मित राम मंदिर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया पूजा अर्चना

केन्द्रीय मंत्री ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ-सफाई के कार्य में भी सहयोग किया।

Advertisement

बालकोनगर, 14 जनवरी 2024: वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (Balco) के टाउनशिप परिसर स्थित श्री राम मंदिर में आज केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह दर्शन करने पहुंचे। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने रामलला के दर्शन के साथ ही शिव मंदिर में जलाभिषेक भी किया और बालकोनगर एवं कोरबा जिला के उज्ज्वल एवं समृद्ध भविष्य की कामना की। मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए उन्होंने मंदिर के संबंध में बालको सीईओ से जानकारी प्राप्त की। 1976 में बालको द्वारा निर्मित इस मंदिर में प्रतिवर्ष भागवत पाठ एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है।

केन्द्रीय मंत्री ने बालको के श्री राम मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान में शामिल होकर परिसर की साफ-सफाई के कार्य में भी सहयोग किया।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: