Sunday, May 24, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने WCL के भू-आश्रितों को रोज़गार नियुक्ति पत्र...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने WCL के भू-आश्रितों को रोज़गार नियुक्ति पत्र प्रदान किया

नितिन गडकरी ने 2022-23 का कोयला उत्पादन लक्ष्य पार करने पर बधाई दी, कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु प्रेषण बढ़ाने की अपेक्षा जताई।

Advertisement

नागपुर, 01 अप्रेल। शनिवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिडेट (WCL) में 75 भू-आश्रितों को नियुक्ति दी गई। इस उद्देश्य से वेकोलि मुख्यालय के सांस्कृतिक भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा सदस्य (रामटेक) कृपाल तुमाने एवं वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार उपस्थित रहे। समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने सभी 75 भू-आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने उद्बोधन में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2022-23 का कोयला उत्पादन लक्ष्य पार करने पर बधाई दी एवं आगे देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने हेतु प्रेषण बढ़ाने की अपेक्षा जताई। उन्होंने सभी नियुक्ति प्राप्त युवाओं को शुभकामनाएँ दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवाओं के लिए यह स्वर्णिम अवसर है एवं इस रोजगार के माध्यम से उन्हें देश के विकास यात्रा में अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।

श्री गडकरी ने अपने सम्बोधन में वेकोलि के “आउट ऑफ़ बॉक्स“ योजनाओं का जिक्र करते हुए ओवर बर्डेन से रेत निकालने एवं उसे कम दर पर बाज़ार में उपलब्ध कराने आदि योजनाओं की प्रशंसा की।

इस अवसर पर श्री तुमाने ने वेकोलि को वर्ष 2022-23 में 64.28 मिलियन टन कोयला उत्पादन करने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी के वेकोलि परिवार में सम्मिलित होने से निश्चित ही खनन कार्यों को बल मिलेगा। उन्होंने आने वाले समय के लिए सभी को शुभकामनाएं दी।

Advertisement

कार्यक्रम के आरंभ में वेकोलि के सीएमडी श्री मनोज कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी को कंपनी के पिछले वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में निदेशक (कार्मिक) डॉ. संजय कुमार ने आभार प्रदर्शन किया।

समारोह में वेकोलि के निदेशक तकनीकी (संचालन) जे. पी. द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) ए. के. सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय म्हेत्रे एवं स्टीयरिंग कमिटी के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में अधिकारी एवं कर्मचारी बढ़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: