Saturday, August 15, 2026
Home World अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन पहुंचे इजराइल, गाजा में सीजफायर डील पर होगी...

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन पहुंचे इजराइल, गाजा में सीजफायर डील पर होगी बातचीत

ब्लिंकन, इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

Advertisement

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (US Secretary of State Blinken) रविवार देर रात इजराइल पहुंचे। वे सोमवार दोपहर 1.30 बजे यरूशलम में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच इजराइल और हमास के बीच सीजफायर और बंधकों की रिहाई से जुड़ी डील पर अहम बातचीत होगी। ब्लिंकन, इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट और राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

इजराइल-हमास युद्ध समाप्त कराने के मकसद को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन रविवार देर रात तेल अवीव पहुंचे। गाजा में इजराइल और हमास युद्ध शुरू होने के बाद से ब्लिंकन नौंवी बार मध्य पूर्व में अपने राजनयिक मिशन पर पहुंचे हैं।

इससे पहले कतर की राजधानी दोहा में 15 और 16 अगस्त को इजराइल, अमेरिका, कतर और मिस्र के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर को लेकर बातचीत हुई थी। इस बातचीत में हमास ने हिस्सा नहीं लिया था। बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने दावा किया था कि सीजफायर डील काफी करीब है। सीजफायर डील के दूसरे चरण की बातचीत इसी सप्ताह मिस्र में होनी है। इस बातचीत के लिए इजराइली प्रतिनिधिमंडल रविवार शाम मिस्र के लिए रवाना हो गया।

Advertisement

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

ब्लिंकन के तेल अवीव पहुंचने से पहले इजराइली पीएम नेतन्याहू ने कैबिनेट बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर इजराइल लचीला हो सकता है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट