Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (English) वेदांता ने जारी किया मजबूत तिमाही रिजल्ट, नेट प्रॉफिट 76% की ग्रोथ...

वेदांता ने जारी किया मजबूत तिमाही रिजल्ट, नेट प्रॉफिट 76% की ग्रोथ के साथ 3,547 करोड़ रहा

इस तिमाही के दोरान कंपनी का कुल खर्च 33,134 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 32,215 करोड़ रुपये था।

Advertisement

वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) ने बताया कि दिसंबर 31, 2024 को खत्म हुई तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 76.2% बढ़कर 3,547 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 2,013 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी की कुल आय इस तिमाही में 9.5% बढ़कर 39,795 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 36,320 करोड़ रुपये थी।

वेदांता का तीसरी तिमाही का कंसोलिडेटेड राजस्व 38,526 करोड़ रुपये रहा, जो तिमाही आधार पर 4% और सालाना आधार पर 10% की बढ़ोतरी दिखाता है। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से बाजार में बेहतर कीमतों और हाई प्रीमियम की वजह से हुई।

इस तिमाही के दोरान कंपनी का कुल खर्च 33,134 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 32,215 करोड़ रुपये था।

वेदांता लिमिटेड के CEO अरुण मिश्रा ने कहा, “हमने अपनी अब तक की सबसे ऊंची तीसरी तिमाही की EBITDA 11,284 करोड़ रुपये दर्ज की है। लागत को कम करने और प्रमुख सेक्टर्स में उत्पादन बढ़ाने पर हमारा फोकस इस शानदार प्रदर्शन में सहायक रहा है।”

Advertisement

उन्होंने बताया कि एल्युमिनियम कारोबार में EBITDA में सालाना 58% और जिंक इंडिया कारोबार में 28% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले तिमाहियों में भी ये रफ्तार बनी रहेगी।

source : Business Standard

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: