Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का किया गया शुभारंभ

एसईसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का किया गया शुभारंभ

सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने की संवेदनशील प्रबंधन - संवादशील प्रबंधन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन संबंध की शुरुआत की

Advertisement

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2024 तक एसईसीएल (SECL) मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का आयोजन किया जा रहा है। आज मुख्यालय परिसर बिलासपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का उद्घाटन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता सीवीओ श्री हिमांशु जैन ने की। कार्यक्रम में निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसएन कापरी, निदेशक (योजना/परियोजना), श्री एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास, एवं निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान माननीया राष्ट्रपति महोदया, उपराष्ट्रपति महोदय, माननीय प्रधानमंत्री महोदय, माननीय कोयला मंत्री, मुख्य सतर्कता आयुक्त महोदय एवं चेयरमैन कोल इंडिया के संदेशों का पठन किया गया।

इस अवसर पर सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने मिशन संबंध की शुरुआत करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि इस मिशन का उद्देश्य संवेदनशील प्रबंधन-संवादशील प्रबंधन के साथ एसईसीएल के विभिन्न हितधारकों (stakeholders) के साथ बेहतर संबंध एवं समन्वय स्थापित करना है और हमारे कामकाज के तरीके को और अधिक पारदर्शी बनाना है।

Advertisement

सीवीओ श्री हिमांशु जैन ने कहा कि सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत एसईसीएल में जागरूकता एवं क्षमता निर्माण के उद्देश्य से सतर्कता विभाग द्वारा कई कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। इन कार्यक्रम के माध्यम से हम हर एसईसीएल कर्मी को निवारक सतर्कता के प्रति जागरूक कर रहे हैं एवं सत्यनिष्ठा की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं।
कार्यक्रम में एसईसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति रही।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: