Wednesday, July 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल विजलेंस टीम ने SECL गेवरा, कुसमुंडा, कोरबा एवं चिरमिरी क्षेत्र में दी...

विजलेंस टीम ने SECL गेवरा, कुसमुंडा, कोरबा एवं चिरमिरी क्षेत्र में दी दस्तक

सतर्कता विभाग की टीम की इस पहल से आगामी मानसून की तैयारियों में पारदर्शिता एवं बेहतर कार्यान्वयन में मदद मिल रही है

Advertisement

कोरबा, 28 मई। मंगलवार को एसईसीएल सतर्कता विभाग की टीम द्वारा गेवरा, कुसमुंडा, कोरबा एवं चिरमिरी क्षेत्रों का दौरा किया गया। सीवीओ श्री जयंत कुमार खमारी के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय दौरे पर गयी इस टीम द्वारा गेवरा, कुसमुंडा एवं कोरबा क्षेत्र की मानिकपुर एवं चिरमिरी ओसी खदान में आगामी मानसून को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।

कोयला मंत्रालय के निर्देशानुसार टीम द्वारा मानसून की शुरुआत से पहले ही सड़कों और प्रेषण बिंदुओं के खराब रखरखाव के कारण प्रेषण में किसी भी समस्या की संभावना से बचने के लिए हॉल रोड और कोयला परिवहन सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। साथ ही सड़कों की वर्तमान गुणवत्ता की जांच हेतु सैंपल भी लिया गया।

टीम ने हॉल रोड/कोयला परिवहन सड़क और प्रेषण बिंदुओं के रखरखाव से संबंधित चल रहे सभी अनुबंधों की भी जांच की एवं वर्तमान में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया।

सतर्कता विभाग की टीम की इस पहल से आगामी मानसून की तैयारियों में पारदर्शिता एवं बेहतर कार्यान्वयन में मदद मिल रही है जिससे मानसून के दौरान भी खदान का सुचारु रूप से संचालन एवं कोयले का प्रेषण सुनिश्चित हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट