दक्षिणी अंडमान सागर में बन रहे हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कल तूफान में बदलने की चेतावनी

तूफान के कल तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात में बदलने की आशंका है। इसके 10 मई की शाम तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के करीब पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र तूफान में बदल गया है।

आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में चेन्नई में मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक डॉक्‍टर बालचंद्रन ने कहा कि तूफान, कार निकोबार से लगभग 170 किलोमीटर और पोर्ट ब्लेयर से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

तूफान के कल तक बंगाल की खाड़ी में चक्रवात में बदलने की आशंका है। इसके 10 मई की शाम तक उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के करीब पहुंचने की संभावना है। इसके बाद, इसके ओडिशा तट से बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की आशंका है।

इस बीच, तमिलनाडु के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई। अरियालुर जिले के जयम कोंडम और पुद्दुकोट्टई जिले में सबसे अधिक सात सेंटीमीटर वर्षा हुई।

मछुआरों को अगले कुछ दिन के लिए समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing