नागपुर (IP News). बुधवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी राजीव रंजन मिश्र पेंच-कन्हान एरिया पहुंचे। यहां स्थित माॅं हिंगलाज के मंदिर सपत्नीक पूजा अर्चना की। मां हिंगलाज को चुनरी भेंट कर टीम वेकोलि के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित वाटिका में पौधारोपण भी किया।

इसके बाद सीएमडी श्री मिश्र ने शारदा भूमिगत खदान में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और कामगारों से रूबरू हुए। चर्चा के दौरान उन्होंने सबको कंपनी में चल रही गतिविधियों और भावी योजनाओं से अवगत कराया। कठिन परिस्थिति में भी कोयला योद्धाओं के हौसले की प्रशंसा करते हुए उन्होंने इसी टीम भावना और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया। पेंच- कन्हान क्षेत्र के मित्र-शक्ति सदस्यों से भी वे मुखातिब हुए और सकारात्मक कार्य संस्कृति के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

  • Website Designing