कोल इंडिया के सुरक्षा मानकों में सुधार हेतु बनाए गए रोडमैप और CMD मीट की कार्यवाही के तहत WCL के महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं बचाव) दिनेश बिसेन ने उमरेर क्षेत्र के नोडल अधिकारी श्री सुधांशु श्रीवास्तव के साथ मकरधोकड़ा खदान क्रमांक-1 का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रमिकों से बातचीत की और बाद में खदान की वैधानिक सुरक्षा समिति की बैठक में भाग लिया, जिसमें ठेकेदार, प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।
श्री बिसेन ने सुरक्षा समिति बैठकों के महत्व, फ्रंटलाइन पर्यवेक्षकों की जिम्मेदारी तथा एस.ओ.पी का सख्ती से पालन और समय-समय पर अपडेट करने पर जोर दिया।
श्री श्रीवास्तव ने सुरक्षा प्रबंधन योजना की समीक्षा और एस.एम.पी के अनुसार एस.ओ.पी में सुधार की आवश्यकता बताई तथा कहा कि पिछले वर्ष हुई अधिकतर दुर्घटनाएँ एस.ओ.पी के उल्लंघन के कारण हुईं।
दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा वार्ता और टूल बॉक्स सेफ्टी टॉक्स को सुरक्षा संस्कृति मजबूत करने का प्रभावी तरीका बताया। बैठक में भविष्य में दुर्घटनाएँ रोकने के लिए सभी ने मिलकर काम करने की सहमति जताई।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









