Wednesday, April 22, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL ने 29 महिला कर्मियों को दिया माइंस रेस्क्यू का प्रशिक्षण

WCL ने 29 महिला कर्मियों को दिया माइंस रेस्क्यू का प्रशिक्षण

WCL का माइंस रेस्क्यू स्टेशन, नागपुर लैंगिक समानता की शुरुआत करने में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है

Advertisement

WCL का माइंस रेस्क्यू स्टेशन, नागपुर लैंगिक समानता की शुरुआत करने में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। WCL अभी तक कुल 29 महिलाओं को माइंस रेस्क्यू प्रशिक्षण प्रदान कर चुका है। जिनमें से15 महिला कर्मी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड तथा WCL की 14 महिला कर्मी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : WCL मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों का किया गया सम्मान

कोल इंडिया की सभी अनुषंगी कंपनियों के बीच महिला खान बचावकर्ताओं की संख्या में अग्रणी WCL की महिला रेस्क्यू टीम ने हाल ही में नागपुर में आयोजित 53वीं क्षेत्रीय बचाव प्रतियोगिता 2024 में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। इस टीम में प्रज्ञा वैष्णव, दीक्षा धावले, पल्लवी पोटे, काजल लांडगे, अंकम अकिला, अमृता घाटे, शीतल पिदुरकर, वैभवी भोयर, साक्षी उरकुडे, फिजा परवीन, काजल शिंदे, सृष्टि कौसुरकर, दीपाली डांगले, रुश्मी बोमला शामिल थी।

इसे भी पढ़ें : कोल इंडिया स्थापना दिवस : अफसरों को गिफ्ट में मोबाइल, कामगारों को ठेंगा, विरोध शुरू

Advertisement

प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन के लिए इन सभी महिला खदान बचावकर्मियों को समापन सत्र के दौरान DGMS के उप महानिदेशक (पश्चिमी अंचल) रामावतार मीना और WCL के CMD जय प्रकाश द्विवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों ने आशा व्यक्त की कि ये महिलाएँ खदान बचाव सेवाओं में शामिल होने वाली और अधिक महिलाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: