कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) अब पहली ऐसी कंपनी बन गई है जिसने अपने कर्मियों को ठगों/बिचौलियों से बचाने हेतु ट्रांसफर पॉलिसी को सुविधाजनक बनाकर इसमें पारदर्शिता लाने ई-ट्रांसफर पोर्टल लॉंच किया है।
नए लॉन्च किए गए ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल से नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारी WCL के अंदर ट्रांसपेरेंट और आसान तरीके से रिक्वेस्ट, म्यूचुअल और टेम्पररी इंटर-एरिया ट्रांसफर के लिए अप्लाई कर सकेंगे।
ई-पोर्टल लॉंच होने पश्चात् अब निश्चित ही ट्रांसफर से संबंधित कार्यों में एक रूपता और पारदर्शिता आयेगी। साथ ही अब कर्मियों को अधिकारियों, कार्यालयों अथवा अन्य किसी बिचौलिये के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
कर्मचारी अब अपने आवेदन को जहाँ कार्यरत है उसी इकाई के प्रबंधक (HR) को देगा और इकाई की प्रक्रिया पूर्ण कर आवेदन पोर्टल पर अपलोड होते ही संबंधित कर्मचारी को आवेदन/फाइल नंबर भी प्राप्त हो जायेगा। आवेदन पोर्टल के ही माध्यम से संबंधित उपक्षेत्र/क्षेत्र, मुख्यालय तथा जिस क्षेत्र में उसे स्थानांतरण जाना है वहाँ भी पोर्टल के माध्यम से पहुँच जायेगा। जिसकी सारी प्रक्रिया वेकोलि मुख्यालय के देख रेख में होगी।
साथ ही जब भी कर्मचारी यह जानना चाहेगा कि मेरी स्थानांतरण प्रक्रिया कहाँ तक पहुँची अथवा आवेदन की किया स्थिति है। तो उसे किसी भी अन्य कार्यालय में जानने की आवश्यकता नहीं है। वह सीधे इकाई के प्रबंधक (HR) के पास जाएगा और आवेदन अपलोड के समय प्राप्त नंबर के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति अथवा वास्तविक परिस्थिति से अवगत हो सकता है।
इसी मौके पर, WCL हेडक्वार्टर में विज़िटर मैनेजमेंट के लिए “स्वागत पोर्टल” भी लॉन्च किया गया ताकि विज़िटर मैनेजमेंट प्रोसेस को बेहतर और डिजिटल बनाया जा सके।
इन पोर्टल्स का उद्घाटन CMD डॉ. हेमंत शरद पांडे ने डायरेक्टर (फाइनेंस/HR), श्री बिक्रम घोष और डायरेक्टर टेक्निकल (P&P) संदीप परांजपे की मौजूदगी में किया। इस मौके पर WCL हेडक्वार्टर के सभी HOD मौजूद थे। टीम सिस्टम और टीम IR ने नए लॉन्च किए गए पोर्टल्स के फीचर्स और फंक्शनिंग को भी दिखाया।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









