Saturday, September 19, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन WCL सदस्यता सत्यापन: दूसरे दिन भी HMS आगे, BMS दे रहा टक्कर

WCL सदस्यता सत्यापन: दूसरे दिन भी HMS आगे, BMS दे रहा टक्कर

19 सितंबर के आंकड़ों में HMS को 2,160, BMS को 2,139 सदस्यता; दो दिनों में कुल 15,610 सदस्यता दर्ज

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन-2026 के दूसरे दिन भी HMS ने बढ़त बनाए रखी है। 19 सितंबर 2026 के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार दूसरे दिन HMS को 2,160 और BMS को 2,139 सदस्यता मिली। यानी दूसरे दिन HMS केवल 21 सदस्यता से आगे रही।

18 और 19 सितंबर के दोनों दिनों को मिलाकर HMS की कुल सदस्यता 5,507 हो गई है, जबकि BMS 5,341 पर है। इस तरह दो दिनों के बाद HMS और BMS के बीच 166 सदस्यता का अंतर है।

19 सितंबर को पांचों प्रमुख यूनियनों को मिलाकर कुल 6,372 सदस्यता दर्ज हुई। इसमें AITUC को 1,129, INTUC को 746 और CITU को 198 सदस्यता मिली।

दो दिनों में HMS-BMS के बीच मुकाबला बेहद करीब

Advertisement

पहले दिन HMS ने BMS पर 114 सदस्यता की बढ़त बनाई थी। दूसरे दिन HMS को 2,160 और BMS को 2,139 सदस्यता मिलने के बाद दो दिनों का कुल अंतर अब 166 रह गया है।

दो दिनों के संयुक्त आंकड़ों में HMS के खाते में 5,507, BMS के 5,41, AITUC के 2,793, INTUC के 1,468 और CITU के 501 सदस्यता दर्ज हुई हैं। पांचों यूनियनों की संयुक्त सदस्यता 15,610 पहुंच गई है।

दूसरे दिन क्षेत्रवार तस्वीर

19 सितंबर के आंकड़ों में बल्लारपुर में AITUC 259 सदस्यता के साथ आगे रही। यहां HMS को 207, BMS को 160, INTUC को 62 और CITU को 10 सदस्यता मिली।

चंद्रपुर में HMS ने 338 सदस्यता के साथ बढ़त बनाई। BMS को 260 और INTUC को 151 सदस्यता मिली।

मारी में BMS 125 सदस्यता के साथ आगे रही, जबकि AITUC को 114 और HMS को 92 सदस्यता मिली।

वानी में HMS 315 सदस्यता के साथ आगे रही। BMS को 209, AITUC को 123 और CITU को 16 सदस्यता मिली।

वानी नॉर्थ में BMS ने 184 सदस्यता हासिल की, जबकि HMS को 171 सदस्यता मिली।

उमर में HMS 211 सदस्यता के साथ आगे रही और BMS को 133 सदस्यता मिली।

नागपुर में HMS ने 512 सदस्यता के साथ मजबूत बढ़त दर्ज की, जबकि BMS को 369 सदस्यता मिली। यह दूसरे दिन HMS के लिए सबसे अधिक क्षेत्रीय आंकड़ों में से एक रहा।

पेंच में BMS 330 सदस्यता के साथ आगे रही। यहां INTUC को 324 और HMS को 89 सदस्यता मिली।

कान्हान में HMS को 48 और BMS को 44 सदस्यता मिली।

पाथाखेड़ा में BMS 245 सदस्यता के साथ आगे रही, जबकि AITUC को 209 और HMS को 100 सदस्यता मिली।

CWS ताडाली में BMS को 39 और HMS को 33 सदस्यता मिली। वहीं WCL HQ एवं WTI में भी BMS 39 सदस्यता के साथ HMS के 21 से आगे रही।

SDC इंदौरा (PAP) में HMS को 23 सदस्यता मिली, जबकि BMS को 2, AITUC को 1 और INTUC को 1 सदस्यता दर्ज हुई।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट