Wednesday, November 18, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL में वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आगाज, 47 खदानों में चलेगा...

WCL में वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा-2026 का आगाज, 47 खदानों में चलेगा विशेष अभियान

पखवाड़े के दौरान वेकोलि की सभी खदानों का निरीक्षण, अन्य क्षेत्रीय खदानों से आने वाली बहु विषयक टीमों द्वारा किया जाएगा

Advertisement

16 नवम्बर को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में ‘वार्षिक खदान सुरक्षा पखवाड़ा 2026’ का उद्घाटन वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे द्वारा सुरक्षा ध्वज फहराकर किया गया।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त एवं मानव संसाधन) बिक्रम घोष, निदेशक तकनीकी (संचालन) संदीप परांजपे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) डॉ. अंजनी कुमार, सिविओ अजय मधुकर म्हेत्रे, संचालन समिति के सदस्य एस. आर. गबाले, महाप्रबंधक (सुरक्षा) अविनाश प्रसाद तथा वेकोलि मुख्यालय के सभी महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्षों की विशेष उपस्थिति रही।

यह पखवाड़ा, खान सुरक्षा महा निदेशालय (DGMS) के तत्वावधन में, वेकोलि के भी 47 खदानों (30 ओपनकास्ट और 17 अंडरग्राउंड) में 16.11.2026 से 30.11.2026 तक मनाया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान एवं कोल इंडिया गीत के गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात डॉ. हेमंत शरद पांडे ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई।

Advertisement

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि सुरक्षा वेकोलि की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को सुरक्षा नियमों और निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि “वही कार्य श्रेष्ठ है, जो पूर्ण सुरक्षा के साथ किया जाता है।” उन्होंने सभी से सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर सुरक्षित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

इस पखवाड़े के दौरान वेकोलि की सभी खदानों का निरीक्षण, अन्य क्षेत्रीय खदानों से आने वाली बहु विषयक टीमों द्वारा किया जाएगा। यह क्रॉस-फंक्शनल दृष्टिकोण ज्ञान साझा करने और सुरक्षा मानकों में उत्कृष्टता की एकीकृत प्रेरणा सुनिश्चित करेगा। इस पखवाड़े का उद्देश्य खनन कार्यों में सुरक्षा, सतर्कता और सतत सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group : Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels : Click here

 

 

Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान