Thursday, June 11, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल WCL ने कोयला उत्पादन नया कीर्तिमान किया स्थापित, सीएमडी मनोज कुमार ने...

WCL ने कोयला उत्पादन नया कीर्तिमान किया स्थापित, सीएमडी मनोज कुमार ने दी बधाई

विदित हो की, कोल इंडिया द्वारा उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों को हर वित्तीय वर्ष के लिये कोयला उत्पादन का लक्ष्य देकर MoU किया जाता है।

Advertisement

नागपुर, 29 मार्च। वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) ने 28 मार्च 2023 को 63.00 मिलियन टन कोयला उत्पादन के आंकड़े को छूते हुए फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। कंपनी ने अपने MoU लक्ष्य का आंकड़ा पार करते हुए वेकोलि की स्थापना काल से, किसी भी एक वित्तीय वर्ष में, किया हुआ सर्वाधिक कोयला उत्पादन का रिकॉर्ड बनाया।

इसे भी पढ़ें : इंटक को JBCCI में एंट्री से रोकने के कानूनी रास्ते बंद, अब 9वीं बैठक की सूचना का इंतजार

विदित हो की, कोल इंडिया द्वारा उसकी सभी अनुषंगी कंपनियों को हर वित्तीय वर्ष के लिये कोयला उत्पादन का लक्ष्य देकर MoU किया जाता है। जिसे MoU लक्ष्य कहा जाता है। वर्तमान वित्तीय वर्ष के बचे 3 दिन पूर्व ही वेकोलि अपने 63 मिलियन टन कोयला उत्पादन MoU लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही है।

इसे भी पढ़ें : कमॅर्शियल माइनिंग : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के इन 6 कोल ब्लॉक्स की होगी नीलामी

Advertisement

अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने इन उपलब्धियों के लिए टीम वेकोलि को बधाई दी। इस नतीजे से उत्साहित टीम वेकोलि शेष बचे दिनों यानि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर (31 मार्च 2023) को 64.00 मिलियन टन कोयला उत्पादन को हासिल करने लिए पूर्णतः आश्वस्त है।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: