Tuesday, October 6, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन WCL में यूनियन पावर गेम : BMS ने झोंकी थी पूरी ताकत,...

WCL में यूनियन पावर गेम : BMS ने झोंकी थी पूरी ताकत, लेकिन “शिव” शक्ति ने HMS को फिर टॉप पर रखा

कुल सदस्यता में AITUC 4,982 के साथ तीसरे, INTUC 2,696 के साथ चौथे और CITU 832 सदस्यों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Advertisement

नागपुर। IndustrialPunch: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) में यूनियन सदस्यता सत्यापन-2026 के 29 सितंबर तक के आंकड़ों ने यूनियनों के बीच मुकाबले की तस्वीर साफ कर दी है। शिव कुमार यादव के नेतृत्व में एचएमएस डब्ल्यूसीएल में अपना दबदबा बनाए हुए है।

इसे भी पढ़ें: कोल इंडिया बोनस : 3 अक्टूबर को बैठक, ₹1.12 लाख बोनस की उम्मीद

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक हिंद मजदूर सभा (HMS) 10,481 सदस्यों के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारतीय मजदूर संघ (BMS) 9,589 सदस्यों के साथ दूसरे स्थान पर है। दोनों के बीच 892 सदस्यों का अंतर है।

HMS ने बड़े अंतर से नहीं, बल्कि कड़ी टक्कर के बीच बढ़त बनाई है। BMS ने भी सदस्यता जुटाने में पूरी ताकत लगाई, लेकिन उपलब्ध आंकड़ों में वह WCL की नंबर-1 यूनियन बनने से 892 सदस्य पीछे रह गया।

Advertisement

AITUC तीसरे, INTUC चौथे और CITU पांचवें स्थान पर

कुल सदस्यता में AITUC 4,982 के साथ तीसरे, INTUC 2,696 के साथ चौथे और CITU 832 सदस्यों के साथ पांचवें स्थान पर है। WCL की 13 इकाइयों में कुल 28,580 यूनियन सदस्यता दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: WCL को मिला नया तकनीकी नेतृत्व, डॉ. अंजनी कुमार ने संभाला निदेशक का पद

इकाईवार किसका दबदबा?

1. बल्लारपुर — AITUC आगे : AITUC के 1,092 सदस्य हैं। HMS 1,011 और BMS 780 सदस्य के साथ पीछे हैं।

2. चंद्रपुर — HMS का दबदबा : HMS 1,599 सदस्य के साथ सबसे आगे है। BMS 1,062 और INTUC 766 सदस्य पर हैं।

3. माजरी — BMS आगे : BMS ने 521 सदस्य के साथ बढ़त बनाई है। AITUC 514 और HMS 375 सदस्य के साथ पीछे हैं।

4. वणी — HMS नंबर-1 : HMS 1,408 सदस्य के साथ स्पष्ट बढ़त पर है। BMS 967 और AITUC 555 सदस्य हैं।

5. वणी नॉर्थ — BMS आगे : BMS 1,099 सदस्य के साथ पहले स्थान पर है, जबकि HMS 812 और AITUC 381 सदस्य पर हैं।

6. उमरेर — HMS की बढ़त : HMS 848 सदस्य के साथ आगे है। BMS 508 और AITUC 163 सदस्य हैं।

7. नागपुर — HMS का बड़ा दबदबा : HMS 2,878 सदस्य के साथ सबसे आगे है। BMS 1,606 और AITUC 668 सदस्य पर हैं।

8. पेंच — BMS नंबर-1 : BMS 1,110 सदस्य के साथ आगे है। INTUC 636 और AITUC 303 सदस्य हैं।

9. कन्हान — BMS आगे : BMS 507 सदस्य के साथ पहले स्थान पर है। HMS 330, AITUC 130 और INTUC 78 सदस्य हैं।

10. पाथाखेड़ा — BMS की बढ़त : BMS 974 सदस्य के साथ सबसे आगे है। AITUC 905 और HMS 498 सदस्य हैं।

11. CWS ताड़ाली — BMS आगे : BMS 152 सदस्य के साथ पहले स्थान पर है। HMS 90 और AITUC 45 सदस्य हैं।

12. WCL HQ & WTI — BMS नंबर-1 : BMS 279 सदस्य के साथ आगे है। HMS 152 और AITUC 74 सदस्य हैं।

13. PAP-HЕMM & SDC — HMS आगे : HMS 41 सदस्य के साथ पहले स्थान पर है। BMS 24, AITUC 7 और INTUC 5 सदस्य हैं।

  • Join the IndustrialPunch WhatsApp Group:Click here
  • industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join
Advertisement
1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर 1 अक्टूबर से बदलेंगे ये जरूरी नियम, आम लोगों पर पड़ेगा सीधा असर कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान