Thursday, April 30, 2026
Home News देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में तीन फीसदी का हुआ...

देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में तीन फीसदी का हुआ इजाफा

पिछले साल जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,27,788 इकाई रही थी।

Advertisement

देश में यात्री वाहनों (पीवी) की थोक बिक्री जून महीने में सालाना आधार पर तीन फीसदी बढ़कर 3,37,757 इकाई पर पहुंच गई है। पिछले साल जून में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,27,788 इकाई रही थी।

जून 2024 में हुई 3,37,757 वाहनों की बिक्री

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि जून महीने में यात्री वाहनों की थोक बिक्री तीन फीसदी बढ़कर 3,37,757 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल जून 2023 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,27,788 इकाई रही थी।

दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21 फीसदी बढ़ी

Advertisement

आंकड़ों के मुताबिक जून महीने दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 16,14,154 इकाई रही है, जबकि जून 2023 में यह 13,30,826 इकाई रही थी। सियाम के मुताबिक तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री पिछले इस साल जून में 12 फीसदी बढ़कर 59,544 इकाई हो गई, जबकि जून 2023 में यह 53,025 इकाई रही थी।

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: