राजस्थान में सर्दी का कहर! चूरू में माइनस 1.1 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

राजस्थान में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट है जहां रात का पारा लगातार दूसरी रात शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

राजस्थान में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कई जिले शीतलहर की चपेट है जहां रात का पारा लगातार दूसरी रात शून्य डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। बीती शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात राज्य के सीकर, चूरू, करौली एवं चित्तौडगढ़ में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के अनुसार, 18 दिसंबर को चूरू में न्यूनतम तापमान -1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। विभाग के अनुसार, शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में शून्य डिग्री से नीचे (-) 4.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में (-) 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

समूचे उत्‍तर भारत में शीतलहर चल रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्‍थान, पश्चिमी राजस्‍थान के कुछ क्षेत्रों तथा पश्चिमी मध्‍य प्रदेश और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप अधिक है। उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, जम्‍मू-‍कश्‍मीर, लद्दाख, गि‍लगित-बल्तिस्‍तान और मुजफ्फराबाद, उत्‍तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी मध्‍य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी शीतलहर चल रही है।

भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्‍युंजय महापात्रा ने बताया कि उत्‍तर- पश्चिम भारत में मंगलवार तक भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing