विश्‍व बैडमिंटन प्रतियोगिता में किदांबी श्रीकांत ने पुरूष सिंगल्‍स में रजत पदक जीता

स्‍पेन में खेली जा रही बी.डब्‍ल्‍यू.एफ. विश्‍व बैडमिंटन प्रतियोगिता में किदांबी श्रीकांत ने पुरूष सिंगल्‍स में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

स्‍पेन में खेली जा रही बी.डब्‍ल्‍यू.एफ. विश्‍व बैडमिंटन प्रतियोगिता में किदांबी श्रीकांत ने पुरूष सिंगल्‍स में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

एक रोमांचक खिताबी मुकाबले में उन्हें सिंगापुर के लोह कीन यू ने 21-15, 22-20 से हराया और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। किदांबी श्रीकांत, विश्‍व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरूष खिलाड़ी हैं।

इससे पहले, लक्ष्‍य सेन ने इसी प्रतियोगिता में कांस्‍य पदक हासिल किया। यह पहला अवसर है, जब भारत को बैडमिंटन वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में दो पदक मिले हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing