योगी ने स्वंय को भी एक लाख के अंतर की बंपर जीत दिलाई, अखिलेश 67 हजार मतों के अंतर से जीते

इधर, मुख्यमंत्री योगी ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर अर्बन से जबरदस्त विजय प्राप्त की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के उम्मीदवार सुभावती उपेन्द्र दत्त शुक्ला को एक लाख तीन हजार 390 मतों के अंतर से पराजित किया है।

नई दिल्ली, 11 मार्च (IP News Election Desk) :  योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में दोबारा वापसी कर दिखा दिया है कि उत्तरप्रदेश में फिलहाल उनके मुकाबले और कोई राजनेता नहीं है। भाजपा ने यूपी में 255 सीटों पर जीत हासिल की है। मुख्य प्रतिद्वंदी दल समाजवादी पार्टी ने 111 के आंकड़े को छुआ है।

इसे भी पढ़ें : UP Election : बची- खुची कांग्रेस भी खत्म होने की कगार पर, महज एक सीट जीती और एक पर आगे

इधर, मुख्यमंत्री योगी ने भी अपने निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर अर्बन से जबरदस्त विजय प्राप्त की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सपा के उम्मीदवार सुभावती उपेन्द्र दत्त शुक्ला को एक लाख तीन हजार 390 मतों के अंतर से पराजित किया है।

योगी को कुल एक लाख 65 हजार 499 यानी 66.18 प्रतिशत वोट मिले। सपा प्रत्याशी को 62 हजार 109 मत प्राप्त हुए। गोरखपुर अर्बन में तीसरे स्थान पर आठ हजार 23 वोटों के साथ बीएसपी के ख्वाजा समसुद्दीन रहे।

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। अखिलेश के खाते में 60.17 फीसदी यानी एक लाख 48 हजार 190 वोट पड़े।

इसे भी पढ़ें : Punjab Election : आप की आंधी में मुख्यमंत्री चन्नी और दो पूर्व सीएम कैप्टिन अमरिंदर एवं प्रकाश सिंह बादल भी उड़ गए

उन्होंने भाजपा के डा एसपी सिंह बघेल को 67 हजार 504 मतों के अंतर से हराया। भाजपा के बघेल को 80 हजार 692 वोट मिले। यहां तीसरे नम्बर पर बीएसपी रही। जिसके उम्मीदवार कुलदीप को 6.37 प्रतिशत मत मिले।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing