आज विश्व जल दिवस है। यह दिन ताजा पानी के महत्व और जल संसाधनों के स्थायी प्रबंधन की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित करता है। जल दिवस का लक्ष्य विश्व भर में जल संकट के बारे में जागरुकता बढ़ाना और 2030 तक सबके लिए जल और स्वच्छता सेवाएं सुनिश्चित करने का स्थायी विकास लक्ष्य हासिल करने में सहायता करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

इस वर्ष का विषय है-जल के महत्व को समझना। इसके जरिए विश्व भर में जलापूर्ति बनाए रखने में स्वस्थ पारिस्थितिकी प्रणाली की भूमिका पर विशेष बल दिया जा रहा है।

पिछले महीने मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल के प्रति सामूहिक दायित्व को समझने पर जोर दिया था। श्री मोदी ने लोगों से अपील की थी कि वे जल स्रोतों की सफाई और वर्षा जल संरक्षण के लिए 100 दिन का अभियान शुरू करें।

  • Website Designing