नई दिल्ली। अगर आप कल्पना कर रहे हैं कि कभी बस से दिल्ली से लंदन का सफर तय किया जाये। तौ कैसा रहेगा? लेकिन ठहरिये! यह आपकी कल्पाना हकीकत में बदल सकती है। इसे हकीकत में बदलने के लिए कंपनी ने अपने इस्टाग्राम (Instagram) में पोस्ट शेयर किया है कि वो दिल्ली से लंदन तक बस सफर कराने की तैयारी कर रही है।  वैसे भी बस के जरिए आपने खूब सफर किया होगा। एक प्रदेश से दूसरे प्रदेश या फिर देश के एक छोर से दूसरे छोर तक भी आपने बस से फर पूरा किया होगा। आइये जनते हैं कि आखिरी क्या दिल्ली से लंदन का बस सफर।

15 अगस्त को इंस्टाग्राम में एक पोस्ट की गई, जिसमें कहा गया है कि एक बस सर्विस लॉन्च की गई है। जिसका नाम टू लंदन (Bus to London) है। यह 2021 में सड़क जरिए दिल्ली से लंदन पहुंच सकते हैं। ये सफर पूरा एक तरफ का होगा। यह बस 18 देशों से होकर गुजरेगी। दिल्ली से लंदन की दूरी करीब 20,000 किमी है। इस सफर को 70 दिन में पूरी किया जाएगा।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबकि, यह सफर भारत से शुरू होगा। और इसमें यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) में खत्म होगा। लंदन तक जाने के लिए आपको म्यांमार (Myanmar), थाईलैंड (Thailand), लाओस (Laos), चीन (China), किर्गिजस्तान (Kyrgyzstan), उज्बेकिस्तान (Uzbekistan), कज़ाखस्तान (Kazakhstan), रूस (Russia), लातविया (Latvia), लिथुआनिया (Lithuania), पोलैंड (Poland), चेक गणराज्य (Czech Republic), जर्मनी (Germany), नीदरलैंड (Netherlands), बेल्जियम (Belgium), और फ्रांस (France) से होकर गुजरना होगा। हालांकि कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि ये कैसे मुमकिन होगा ?

इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें कहा गया है कि इस यात्रा में कैसे जाना होगा। कुछ लोगों ने तो यहां तक लिखा है कि हम 2021 तक इंतजार नहीं कर सकते हैं।

सफर में मिलेंगी सुविधाएं

आपको बता दें कि दिल्ली के रहने वाले तुषार और संजय मदान दोनों लोग एक बार, दो बार नहीं बल्कि तीन बार सड़क के रास्ते से लंदन जा चुके हैं। पहला सफर इन लोगं ने साल 2017 में किया था। इसके बाद साल 2018 और 2019 में लंदन तक सपर तय किया। उसी पर इन लोगों ने 20 लोगों के साथ बस सफर पूरा करने की योजना बनाई है। इस बस में आपको हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी। लिहाजा इस बस को एक खास तरीके से तैयार किया जाएगा। सभी सीटें इसमें बिजनेस क्लास की होंगी। इसमें 20 सवारियों के अलावा 4 अन्य लोग होंगे। जिमसें एक ड्राइवर, एक असिस्टेंट ड्राइवर, ऑर्गनाइजर की ओर एक एक शख्स रहेगा और दूसरा गाइड रहेगा। 18 देशों के इस सफर में गाइड बदलते रहेंगे। ताकि किसी भी यात्री को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस सफर में करीब 15 लाख रुपये तक खर्च आ सकता है। इसमें ठहने के लिए बेहतर होटल की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों का पूरा खयाल रखा जाएगा। जिस देश में ठहरेंगे, अगर वहां इंडियन भोजन मांगेंगे, तो उन्हें दिया जाएगा।

  • Website Designing