दीपिका कुमारी, अंकिता भकत और कोमालिका बारी ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय ओलिम्पिक ट्रायल में प्रथम स्थान हासिल कर ओलिम्पिक क्वालीफायर के तीरंदाजी रिकर्व टीम स्पर्धा में जगह पक्की कर ली है।

ओलिम्पिक क्वालीफायर इस वर्ष जुलाई में पेरिस में आयोजित होगा। इसमें जीत हासिल करने पर भारत, तोक्यो ओलिम्पिक के लिए तीरंदाजी की टीम स्पर्धा में जगह पक्की कर लेगा। झारखंड की दीपिका कुमारी तोक्यो ओलिम्पिक में तीरंदाजी की सिंगल्स स्पर्धा के लिए भी क्वालीफाई कर चुकी हैं।

दीपिका, अंकिता और कोमालिका ने राष्ट्रीय ओलिम्पिक ट्रायल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 19 से 25 अप्रैल तक ग्वाटेमाला और 17 से 25 मई तक शंघाई में होने वाले दो तीरंदाजी विश्वकप में भाग लेने के लिए रास्ता साफ कर लिया है।

  • Website Designing