नासा के हेलिकॉप्‍टर ने मंगल ग्रह पर एक और सफल उड़ान भरी है। नासा ने कहा है कि कल भरी गई इस उड़ान की गति और दूरी, पृथ्वी पर किए गए परिक्षणों की तुलना में अधिक थी। ड्रोन आकार के इस हेलिकॉप्‍टर ने 16 फुट ऊंचाई तक उड़ान भरी।

इसके पहले 19 अप्रेल को नासा के मार्स हेलिकॉप्‍टर ने मंगल ग्रह पर सफल उड़ान भर कर इतिहास रचा था। अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी-नासा के अनुसार रोबोट हैलिकॉप्‍टर ने आज तड़के मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उड़ान भरी और लैंडिंग की थी। किसी दूसरे ग्रह पर किसी विमान की यह पहली नियंत्रित उड़ान थी। इस हैलिकॉप्‍टर ने योजना के अनुसार चालीस सैकेंड त‍क उड़ान भरी थी। यह रोबोट हैलिकॉप्‍टर तीन मीटर तक ऊपर गया, और फिर आधे मिनट तक चक्‍कर लगा कर सफलतापूर्वक नीचे उतर गया था।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing