कोरबा (IP News). गुरुवार को बीएमएस से सम्बद्ध भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन, बिलासपुर द्वारा प्रधान कार्यालय- गेवरा, जिला कोरबा में भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय सुरक्षा ध्वज फहरा कर राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में बीएमएस के पर्यावरण मंच के राष्ट्रीय प्रभारी लक्ष्मण चन्द्रा, संगठन के अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह राठौर, महामंत्री अशोक कुमार सूर्यवंशी के अलावा गेवरा एवं दीपका क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को लक्ष्मण चन्द्रा, अशोक कुमार सूर्यवंशी एवं टिकेश्वर सिंह राठौर ने संबोधित किया। अपने उद्बोधन में सभी ने खान सुरक्षा के संबंध में बताया एवं सभी से अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षित रह कर कार्य करने एवं कार्यक्षेत्र में ही सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। दीपका परियोजना में आज सुबह घटित दुर्घटना का सभी ने दुःख व्यक्त किया एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • Website Designing