Tuesday, August 25, 2026
Home Industrial (हिंदी) एम्प्लोयी एवं यूनियन FY24 में तेजी से बढ़ी EPFO मेंबर्स की संख्या, दर्ज की 19...

FY24 में तेजी से बढ़ी EPFO मेंबर्स की संख्या, दर्ज की 19 फीसदी की ग्रोथ

पेरोल डेटा से पता चलता है कि लगभग 11.78 लाख सदस्य संगठन से बाहर निकल गए और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए।

Advertisement

20 अप्रैल, 2024 को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी अनंतिम पेरोल डेटा से पता चलता है कि ईपीएफओ ने फरवरी, 2024 के महीने में कुल 15.48 लाख सदस्य जोड़े हैं।

यह डेटा इंगित करता है कि फरवरी, 2024 के दौरान लगभग 7.78 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया गया है। डेटा का एक उल्लेखनीय पहलू 18-25 आयु वर्ग अधिक है, जो फरवरी 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों का महत्वपूर्ण 56.36 प्रतिशत है और यह दर्शाता है कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा है, मुख्य रूप से पहली बार नौकरी की तलाश करने वाले हैं।

पेरोल डेटा से पता चलता है कि लगभग 11.78 लाख सदस्य संगठन से बाहर निकल गए और बाद में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए। इन सदस्यों ने अपनी नौकरी बदल ली और ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों में फिर से शामिल होकर उन्होंने अंतिम निपटान के लिए आवेदन करने के बजाय अपने संचय को स्थानांतरित करने का विकल्प चुना, जिससे दीर्घकालिक वित्तीय कल्याण की रक्षा हुई और उनकी सामाजिक सुरक्षा का विस्तार हुआ।

पेरोल डेटा के लैंगिक आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि 7.78 लाख नए सदस्यों में से लगभग 2.05 लाख नई महिला सदस्य हैं। इसके अलावा, महीने के दौरान कुल महिला सदस्यों की संख्या लगभग 3.08 लाख रही। महिला सदस्यों का जुड़ना अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है।

Advertisement

उद्योग-वार डेटा की माह-दर-माह तुलना कंप्यूटर के निर्माण, विपणन और उनकी सर्विसिंग एवं उपयोग में लगे प्रतिष्ठान, प्रदर्शन के लिए कंपनियां/सोसाइटियां/एएसएससी/क्लब/मंडलियां, सड़क मोटर परिवहन, ऑटोमोबाइल सर्विसिंग, वस्त्र आदि उद्योगों में लगे प्रतिष्ठानों में काम करने वाले सदस्यों में वृद्धि को दर्शाती है। कुल शुद्ध सदस्यता में से, लगभग 41.53 प्रतिशत वृद्धि विशेषज्ञ सेवाओं (जनशक्ति आपूर्तिकर्ताओं, सामान्य ठेकेदारों, सुरक्षा सेवाओं, विविध गतिविधियों आदि से मिलकर) से हैI

उपरोक्त पेरोल डेटा अनंतिम है क्योंकि डेटा सृजन अपने आप में एक सतत प्रक्रिया है, क्योंकि कर्मचारी रिकॉर्ड को अपडेट करना ही एक सतत प्रक्रिया है। इसलिए पिछला डेटा हर महीने अद्यतन किया जाता है। अप्रैल-2018 के महीने से, ईपीएफओ सितंबर, 2017 के बाद की अवधि को समाहित करते हुए पेरोल डेटा जारी कर रहा है। मासिक पेरोल डेटा में, आधार से सत्यापित यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) के माध्यम से पहली बार ईपीएफओ में शामिल होने वाले सदस्यों की संख्यों, ईपीएफओ के कवरेज के दायरे से बाहर निकलने वाले वर्तमान सदस्य और जो इससे बाहर निकल गए लेकिन सदस्यों के रूप में फिर से शामिल हो गए, उन्हें शुद्ध मासिक पेरोल में शामिल किया गया है।

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट