कोरबा (IP News). छत्तीसगढ़ के मरवाही विधानसभा के लिए हुए उप चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशी डा. केके ध्रुव ने 38 हजार 197 मतों के अंतर से जीत प्राप्त की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा उम्मीदवार डा. गंभीर सिंह को पराजित किया। डा, ध्रुव को 83 हजार 561 मत मिले। भाजपा प्रत्योशी डा, सिंह के खाते में 45 हजार 364 वोट गए। देखें प्रत्याशीवार मिले मतों के आंकड़े:

1. कांग्रेस – डा. केके ध्रुव – 83,561 – 56.09 %
2. भाजपा – डा. गंभीर सिंह – 45,364 – 30.45 %
3. गोंगपा – रितु पेंडाम – 7,864 – 5.28 %
4. आरजीपी – डा. उर्मिला मार्को – 2,420 – 1.62 %
5. बीटीपी- बीर सिंह – 2,153 – 1.45 %
6. निर्दलीय – सोनमती सलाम – 2,112 – 1.42 %
7. बीएसएचएसपी – लक्ष्मण पोर्ते – 858 – 0.58 %
8. एपीआई – पुष्पा खेलम – 845 – 0.57 %
9 नोटा – 3787 – 2.54 %

नोट: आंकड़े निर्वाचन आयोग के हैं, हालांकि अभी अधिकारिक रूप से जीत की घोषणा नहीं की गई। 

  • Website Designing