कोविड महामारी के खिलाफ संघर्ष में अमरीका भारत को लगातार चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति कर रहा है। एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर की एक लाख 25 हजार शीशियों लेकर अमरीका का एक विमान कल भारत पहुंचा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने टवीट में यह जानकारी दी। उन्होंने इस सहयोग के लिये अमरीका के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक हजार आक्सीजन सिलेंडरों, रेगुलेटरों और अन्य चिकत्सा उपकरणों के साथ अमरीका का एक विमान शनिवार को भारत पहुंचा था। इससे पहले अमरीका ने आपात राहत सहायता के साथ दो विमान भारत भेजे थे। तत्काल आपात सहायता के अंतर्गत अमरीका 1700 आक्सीजन कंसंट्रेटर, 1100 सिलेंडर और बडी संख्‍या में आक्सीजन उत्पादन संयंत्र भेज रहा है। बाइडेन प्रशासन ने अस्ट्राजेनिका आपूर्ति का अपना आर्डर भारत को भेजने का निर्देश दिया है। इससे इस वैक्सीन की 2 करोड डोज भारत में उपलब्ध हो जायेगी।

इस बीच, भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान जर्मनी में फ्रैंकफर्ट से 4 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कन्टेनर दिल्ली में हिंडन हवाई अड्डे पर ला रहे हैं। ब्रिटेन के ब्राइज नॉर्टन से भी 450 ऑक्सीजन सिलेंडर तमिलनाडु में चेन्नई हवाई अड्डे पर लाए जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

  • Website Designing