रायपुर (IP News). शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रवाद को लेकर आरएसएस- भाजपा पर करारा हमला किया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारे देश में आज राष्ट्रवाद को लेकर बहुत चर्चा है। उन्होेंने कहा कि कुछ लोग जिनके पुरखों ने आजादी की लड़ाई में हिस्सा नहीं लिया था। आज सबसे बड़े राष्ट्रवादी बने घूम रहे हैं। ऐसे ही लोगों ने राष्ट्रवाद की प्रचलित परिभाषा को बिगाड़ कर सच के ऊपर एक झूठ का तानाबाना बुन दिया है। उन्होंने कहा कि सही मायने में इस देश में सबसे बड़े राष्ट्रवादी और राष्ट्र भक्त वह लोग हैं, जो आजादी की लड़ाई के महानायकों का सही अर्थों में सम्मान करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी का राष्ट्रवाद गहन मानवतावाद से निकला है। हमारा राष्ट्रवाद सभी भारतीयों की एकता और अखण्डता में विश्वास करने वाला राष्ट्रवाद है। हमारा राष्ट्रवाद इस देश के गरीब-गुरबा की सेवा का राष्ट्रवाद है।

उन्होंने इस मौके पर गांधी जी के ग्राम स्वराज की अवधारणा का भी उल्लेख किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने गांधी जी की अवधारणा को साकार करने प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री वैश्विक परिदृश्य और गांधीजी की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

  • Website Designing