Gold
Gold

सोना और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट हुई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 614 रुपए घटकर 49,763 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में, कीमती धातु 50,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 1,609 रुपए गिरकर 67,518 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन यह 69,127 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। वायदा कारोबार में सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,889 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 26.68 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट कर रही।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 624 रुपए की गिरावट हुई। इसके बाद सोने का भाव 50421 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 1218 रुपए गिरकर 67374 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 50420 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46190 रुपए है।

  • Website Designing