इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 55 रुपए बढ़कर 50,735 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को यह 50,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 170 रुपए चढ़कर 61,780 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले कारोबारी दिन सोमवार को यह 61,610 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,894 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर लाभ के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी की 24 डॉलर प्रति औंस पर फ्लैट बोली लगा रही थी।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने की कीमत में 205 रुपए की बढ़ोतरी हुई। इसके बाद सोने का भाव 51242 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि चांदी की कीमत 383 रुपए चढ़कर 62250 रुपए प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 51240 रुपए है जबकि 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने का भाव 46940 रुपए है। नीचे जानिए शुद्धता के हिसाब से सोने का भाव :

धातु शुद्धता कीमत प्रति 10 ग्राम
सोना 999(24 कैरेट) 51242 रुपए
सोना 995(23 कैरेट) 51037 रुपए
सोना 916(22 कैरेट) 46938 रुपए
सोना 750(18 कैरेट) 38432 रुपए
सोना 585(14 कैरेट) 29977 रुपए
चांदी 999 62250 रु. किलो

 

सोना (Gold) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 0.25% की गिरावट के साथ 50,938 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 129 रुपए यानी 0.25% की गिरावट के साथ 50,938 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। इस अनुबंध में 12,779 लॉट के लिए कारोबार किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.07% की तेजी के साथ 1,893.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी (Silver) वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी की कीमत 34 रुपए की गिरावट के साथ 61,973 रुपए प्रति किलो रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट के लिए चांदी का भाव 34 रुपए यानी 1.17% की गिरावट के साथ 61,973 रुपए प्रति किलो रह गया। इसमें 14,050 लॉट के लिए कारोबार हुआ। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.51% की तेजी के साथ 24.16 डॉलर प्रति औंस हो गया।

  • Website Designing