Friday, July 10, 2026
Home State News Chhattisgarh महाकुंभ आ रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, प्रयागराज में बोलेरो-...

महाकुंभ आ रहे छत्तीसगढ़ के 10 श्रद्धालुओं की मौत, प्रयागराज में बोलेरो- बस की टक्कर

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं।

Advertisement

Maha Kumbh  : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार की देर रात करीब ढाई बजे बोलेरो की बस से टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, 19 घायल हैं। जान गंवाने वाले सभी लोग बोलेरो में सवार थे। वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से महाकुंभ आ रहे थे। हादसा प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर मेजा इलाके में हुआ।

घायल हुए 19 लोग बस में सवार थे, जो कि मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वे संगम स्नान के बाद वाराणसी जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो बुरी तरह से डैमेज हो गई। श्रद्धालु छिटककर सड़क पर जा गिरे। किसी का हाथ टूटा तो किसी का सिर फट गया। कई लोग बोलेरो में ही फंस गए। शवों को बोलेरो से निकालने में ढाई घंटे का समय लगा।

एसपी यमुनापार विवेक यादव ने बताया- बोलेरो में सभी पुरुष सवार थे। इसकी स्पीड बहुत ज्यादा थी। बस वाले ने ब्रेक लगाया, लेकिन सामने से आ रही बोलेरो बस में सामने से भिड़ गई। मरने वाले कोरबा के दर्री और जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। दो परिवार के लोग साथ में आए थे।

Advertisement

कार को गैस कटर से काटा गया। तब जाकर शवों को बाहर निकाला गया। कई शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। बैग से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने दो शवों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जायसवाल और सोमनाथ दर्री के रूप में की।

इस हादसे के संबंध में मेजा थाना से कोरबा जिला पुलिस को जो सूचना प्रदान की गई है उसके मुताबिक बोलेरो क्रमांक सीजी 11 एमबी 4202 में सवार होकर दर्री थाना क्षेत्र के श्याम नगर (नीलगिरी बस्ती) दर्री थाना के पीछे निवासी ईश्वर (ईश्वरी) प्रसाद जायसवाल पिता बीबी जायसवाल व अन्य लोग महाकुम्भ स्नान के लिए जा रहे थे।

 

source : bhaskar

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट