Saturday, August 15, 2026
Home State News Chhattisgarh कोरबा में वेस्टर्न इलेक्ट्रो कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, BALCO सहित कई...

कोरबा में वेस्टर्न इलेक्ट्रो कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, BALCO सहित कई उद्योगों को होती है सप्लाई

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक संचालक विजय पोटाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है।

Advertisement

कोरबा | IndustrialPunch : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नगर कोरबा में शनिवार को स्थित वेस्टर्न इलेक्ट्रो कार्बन (Western Electro Carbon – WECAGP) की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। यह फैक्ट्री Electrode Carbon Paste और Tamping Paste (Lining Paste) जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक उत्पादों का निर्माण करती है, जिनकी आपूर्ति BALCO सहित कई औद्योगिक इकाइयों को की जाती है।

इसे भी पढ़ें: BALCO की बढ़ी साख! CRISIL ने किया रेटिंग अपग्रेड

जानकारी के अनुसार, आग दोपहर के समय फैक्ट्री परिसर में लगी। शुरुआत में फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की ऊंची लपटें और घना काला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग से हुए नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है।

Advertisement

फैक्ट्री का संचालन अंकुश अग्रवाल द्वारा किया जाता है। कंपनी की वार्षिक उत्पादन क्षमता 15,000 टन Electrode Carbon Paste एवं Tamping Paste की है।

प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से लगी आग

औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहायक संचालक विजय पोटाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि मौके का विस्तृत निरीक्षण किए जाने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

इसे भी पढ़ें: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, बस बार गिरने से मजदूर की मौत

इसका होता है उत्पादन

Electrode Carbon Paste

Electrode Carbon Paste, जिसे Soderberg Electrode Paste भी कहा जाता है, Calcined Petroleum Coke (CPC) या Electrically Calcined Anthracite (ECA) Coal, Coal Tar Pitch और Anthracene Oil के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

इसका उपयोग Submerged Arc Furnace (SAF) में Self-Baking Electrode के रूप में होता है और यह मुख्य रूप से Ferro Alloys तथा Calcium Carbide के निर्माण में इस्तेमाल किया जाता है।

Tamping Paste (Lining Paste)

Tamping Paste या Lining Paste का उपयोग Ferro Alloy एवं संबद्ध उद्योगों में भट्टियों (Furnaces) की अंदरूनी लाइनिंग तैयार करने के लिए किया जाता है। यह फर्नेस की सुरक्षा, मजबूती और उच्च तापमान पर संचालन के लिए महत्वपूर्ण सामग्री मानी जाती है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

IndustrialPunch | The Voice of Industry & Workforce

Advertisement
कोल इंडिया की 10 मेगा माइंस ने Q1 में बनाया रिकॉर्ड, SECL, NCL और MCL की खदानों का दबदबा भारत के सर्वाधिक कोयला भंडार वाले सात राज्यों के बारे में जानें: वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट