पुणे (IP News). भारतीय मजदूर संघ के महाराष्ट्र प्रदेश का 23वां त्रैवार्षिक अधिवेशन आभासी माध्यम से आयोजित हुआ। अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित किए गए तथा नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।

अधिवेशन का उद्घाटन पटना से शामिल होते हुए बीएमएस के राष्ट्रीय महामंत्री बिनय कुमार सिन्हा ने किया। श्री सिन्हा ने रोजगार सुरक्षा, वेतन वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर जोर दिया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह ने भी अपनी बात रखी। महिलाओं के कार्य क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विशेष सत्र हुआ, जिसे नीलिमा चिमोटे ने संबोधित किया।

असंगठित क्षेत्र के संबंध में अखिल भारतीय शहरी असंगठित उद्योग प्रभारी जयंत देशपांडे और भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष अण्णा धुमाळ ने अपने विचार प्रकट किए। मोहन येणुरे ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। रविंद्र पुरोहित ने संगठन के कामकाज और संगठन की प्रगति को लेकर अपन बात रखी। चिंतन सत्र को आरएसएस के प्रांत प्रचारक यशोवर्धन वाळिंबे ने संबोधित किया।

ये प्रस्ताव किए गए पारित

सरकार आरोग्य पर दोगुना खर्च करे, लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा दिया गया अंशदान तत्काल जमा हो, नए वेज कोड तथा सोशल कोड को तत्काल लागू किया जाए, कामगार नियमों का पालन कठोरता से हो, सरकारी रिक्त पदों को भरा जाए। इसके अलावा किसानों और अन्य विषय सेे संबधित प्रस्ताव लाए गए।

नई कार्यकारिणी का गठन

अध्यक्ष अनिल ढुमणे (मुंबई), महामंत्री मोहन येणूरे, कोषाध्यक्ष किरण मिलगिर, संगठन मंत्री श्रीपाद कुटासकर। इसके अलाना अन्य पदोें पर भी चयन किया गया।

सोशल मीडिया पर अपडेट्स के लिए Facebook (https://www.facebook.com/industrialpunch) एवं Twitter (https://twitter.com/IndustrialPunchपर Follow करें …

 

  • Website Designing