कोरबा, 31 जनवरी। कोयले की खोज और खनन के लिए प्लान एवं डिजाइन (Coal & Lignite Exploration) का कार्य करने 26 और निजी कंपनियों का प्रवेश करा दिया गया है। केन्द्र सरकार ने अब तक इस कार्य के लिए 44 निजी कंपनियों को मान्यता दे दी है।
सरकार ने 26 नवम्बर, 2025 को 18 निजी कंपनियों को अधिसूचित किया था। इसके बाद 28 जनवरी, 2026 को 26 निजी कंपनियों को अधिसूचित किया गया है। इस तरह अब 44 निजी कंपनियां कोयले की खोज और खनन के लिए प्लान एवं डिजाइन का कार्य कर सकेंगी।
कोल इंडिया की अनुषांगिक कंपनी सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इन्स्टीच्यूट (CMPDI) देश की एकमात्र सरकारी एजेंसी है जिसके द्वारा अब तक कोयले की खोज और खनन के लिए प्लान एवं डिजाइन किया जा रहा था। सीएमपीडीआईएल का गठन 1973 को किया गया था। केन्द्र सरकार ने अब इस क्षेत्र में निजी सेक्टर की एंट्री करा दी है।
26 नवम्बर, 2025 को अधिसूचित की गई कंपनियां
1. इंडियन माइन प्लानर्स एंड कंसल्टेंट्स, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
2. मैट्रिक्स माइनिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा
3. यूनाइटेड एक्सप्लोरेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
4. माहेश्वरी माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल
5. प्राकृतिक संसाधन प्रभाग दृ टाटा स्टील लिमिटेड, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
6. माइनिंग एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड, बर्दवान, पश्चिम बंगाल
7. जेम्को काटी एक्सप्लोरेशन पी लिमिटेड, चंद्रपुर,
8. साउथ वेस्ट पिनेकल एक्सप्लोरेशन लिमिटेड, गुड़गांव, हरियाणा
9. जियो टेक्निकल माइनिंग सॉल्यूशंस, धर्मपुरी, तमिलनाडु
10. नोबोमाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, पूर्वी खासी पहाड़ियाँ, मेघालय
11. सुरमाइन कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली
12. कार्तिकय एक्सप्लोरेशन एंड माइर्निंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, महाराष्ट्र
13. माइनिंग टेक कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात
14. जेम्स प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, रांची, झारखंड
15. रेवल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, अहमदाबाद, गुजरात
16. जीएमएमसीओ टेक्नोलॉजी सर्विसेज लिमिटेड, हैदराबाद, तेलंगाना
17. सिनर्जी जियोटेक प्राइवेट लिमिटेड, नागपुर, महाराष्ट्र
18. एपीसी ड्रिलिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, नम्माकल, तमिलनाडु
28 जनवरी, 2026 को अधिसूचित की गई कंपनियां
1. मैसर्स रामगढ़ मिनरल्स एंड माइनिंग लिमिटेड
2. मैसर्स जियोएक्सपोयर प्राइवेट लिमिटेड
3. मैसर्स जियोवेल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
4. मैसर्स जियो मरीन सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
5. मैसर्स इकोमेन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड
6. मैसर्स जियो एक्सप्लोरेशन एंड माइनिंग सॉल्यूशंस
7. मैसर्स इंफ्रास्ट्रक्चर लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड
8. मैसर्स एंजियोटेक कंसल्टेंट
9. मैसर्स हिंदमेटल एक्सप्लोरेशन सर्विसेज प्राइवेट
10. मैसर्स एर्टनेनविरो लैव प्राइवेट लिमिटेड
11. मैसर्स भुशिल्प माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड
12. मैसर्स पीआरवी इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
13. मैसर्स कुंदन कंसंट्रेट्स प्राइवेट लिमिटेड
14. मैसर्स वीएमआरसी जियोमाइनिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड
15. मैसर्स दीपसर मिनरल एक्सप्लोरर
16. मैसर्स एनवायरोग्रीन कंसल्टेंट्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड
17. मैसर्स माई वर्ल्ड कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
18. मैसर्स क्रिटिकल मिनरल ट्रैकर्स
19. मैसर्स स्टीगर जियोसाइंस एंड इंजीनियरिंग प्राइवेट
20. मैसर्स ओशीन ड्रिलिंग एंड एक्सप्लोरेशन प्राइवेट लिमिटेड
21. मैसर्स वरदान एनवायरनेट एलएलपी
22. मैसर्स एनके एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड
23. मैसर्स एसएंडएस जियोलॉजिकल कंसल्टेंट्स
24. मेसर्स वाइब्रेंट टेक्नो लैव प्राइवेट लिमिटेड
25. मैसर्स शिजय प्रोजेक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
26. मैसर्स सिद्धार्थ जियो कंसल्टेंट
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









