कोरोना वायरस के इस दौर में जहां आर्थिक स्थिति बेपटरी हो चुकी है। वहां मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्चारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employee) अगर पूर्वोत्तर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और जम्मू कश्मीर की यात्रा के लिए लीव ट्रैवेल अलाउंस (Leave Travel Allowance – LTA) की मिलने वाली सुविधा 2 साल तक के लिए बढा दी गई है। इस बात की जानकारी कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह (Jitendra Singh) ने दी है। सिंह ने बताया कि कर्मचारियों को LTC  के लिए पेड हॉलिडे के साथ-साथ आने जाने के लिए ट्रैवेल अलाउंस दिया जाएगा। इसके अलावा इन राज्यों की यात्रा प्राइवेट एयरलाइंस कंपनियों से भी जा सकते हैं। इसमें हवाई सफर के लिए इकोनॉमी क्लास (Economy class) के टिकट बुक किए जा सकते हैं।

कार्मिक राज्य मंत्री ने आगे अपने बयान में कहा कि नॉन-एलिजिबल गवर्नमेंट ए (Non-Eligible Government Employees भी एयर ट्रैवेल कर सकते हैं। यह सभी सुविधाएं 25 सिंतबर 2022 तक बढ़ा दी गई हैं। कुल मिलाकर कहने का मतलब ये हुआ कि केंद्रीय कर्मचारी अब छुट्टियां मनाने के लिए पूर्वोत्तर, लद्दाख, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और जम्मू कश्मीर का प्लान बना सकते हैं।

दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से LTA  मुहैया कराया जाता है। इसके तहत कर्मचारी और अधिकारी कहीं भी घूमने जाएं तो वो ट्रैवेल अलाउंस क्लेम कर सकते हैं। इसमें कर्मचारी या अधिकारी अपने परिवार या अकेले घूमने जा सकते हैं।

  • Website Designing