Friday, May 1, 2026
Home Industrial (हिंदी) कोल एसईसीएल चिरिमिरी माइंस में कर्मचारी कन्वेयर बेल्ट में फंसा, शरीर के हुए...

एसईसीएल चिरिमिरी माइंस में कर्मचारी कन्वेयर बेल्ट में फंसा, शरीर के हुए दो टुकड़े

सूचना मिलते ही प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और शव के पन्नी में लपेट कर चिरमिरी रीजनल अस्पताल ले जाया गया।

दो टुकड़ों में बंटे शव को प्लास्टिक में लपेट कर अस्पातल लाया गया
Advertisement

कोरबा, 27 जुलाई। एसईसीएल (SECL) की चिरमिरी माइंस में हुए एक हादसे में कामगार की मौत हो गई। कन्वेयर बेल्ट के ड्रम की चपेट में आ जाने के कारण शरीर के दो टुकड़े हो गए।

इसे भी पढ़ें : संसद की PAC ने कहा- CMPFO व कोयला मंत्रालय की उदासीनता से DHFL में पैसे डूबे

घटना रविवार की प्रथम पाली की है। बताया गया है कि एसईसीएल के चिरमिरी क्षेत्र स्थित एनसीपीएच माइंस के आर- 6 खदान में कैटेगरी- 1 कर्मचारी लल्लू प्रसाद द्वारा कन्वेयर बेल्ट बदलने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान कन्वेयर बेल्ट चालू हो गया और लल्लू प्रसाद इसके ड्रम में जा फंसे और शरीर के दो टुकडे़ हो गए, जिससे मौके पर की मौत हो गई।

कन्वेयर बेल्ट जहां हादसा हुआ

सूचना मिलते ही प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे और शव के पन्नी में लपेट कर चिरमिरी रीजनल अस्पताल ले जाया गया। इधर, सवाल उठ रहा है कि कन्वेयर बेल्ट चालू कैसे हुआ?

Advertisement

इसे भी पढ़ें : 

बहरहाल के जांच के बाद ही इसका खुलास हो सकेगा, लेकिन लापरवाही वजह से एक कामगार की जान चली गई।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement
वित्तीय वर्ष 2025- 26 : कोल इंडिया लिमिटेड की टॉप- 10 खदान कोल इंडिया ने डिस्पैच का टारगेट भी किया कम, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया लक्ष्य कोल इंडिया ने घटाया लक्ष्य, देखें 2026- 27 का कंपनीवार नया टारगेट कोल इंडिया लिमिटेड के 10 वर्षों का उत्पादन और प्रेषण के बारे में वित्तीय वर्षवार जानें These are the top 5 most affordable diesel SUVs in the country, priced under Rs 10 lakh. Check out: