नई दिल्ली, 22 सितम्बर। सीटू, एटक के बाद अब हिंद मजदूर सभा (HMS) ने भी आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है।
इसे भी पढ़ें : एक- एक लाख अग्रिम बोनस भुगतान के लिए CITU और AITUC करेगा आंदोलन, CIL प्रबंधन को लेकर यह कहा
industrialpunch.com को दिए बयान में हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव तथा शिवकांत पाण्डेय ने कहा कि हाईकोर्ट के एक निर्देश के कारण मानकीकरण समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। सोमवार को यदि बैठक होती तो बोनस तय किया जाता है। चुंकि दुर्गा पूजा करीब है और कामगार बोनस की आस लगाए बैठे हैं।
इसे भी पढ़ें : इंटक को मानकीकरण समिति में रखने का फैसला बरकरार? हाईकोर्ट के डबल बेंच के अंतिम निर्णय पर होगा स्पष्ट
एचएमएस नेताओं ने कहा कि उनका यूनियन सीआईएल प्रबंधन से दशहरा के पूर्व तक बोनस भुगतान की मांग करता है। यदि दशहरा त्योहर तक तक सीआईएल प्रबंधन ने इस पर निर्णय नहीं लिया तो एचएमएस उग्र आंदोलन करेगा।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









