Advertisement

सिंगरौली, 22 मार्च। रविवार को नॉदर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) के सीएमडी बी. साईराम ने खड़िया प्रोजेक्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोयला प्रोडक्शन, ऑफटेक और ओवरबर्डन हटाने के कार्य की समीक्षा की।

सीएमडी बी. साईराम ने निर्माणीधीन एफएमसी साइट का भी इंस्पेक्शन किया, जहां उन्होंने सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का सख्ती से पालन करते हुए समय पर काम पूरा करने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जिसका मकसद एनवायरनमेंट फ्रेंडली तरीकों से कोयला डिस्पैच को बढ़ाना है। इसके अलावा उन्होंने प्रोजेक्ट अधिकारियों को आने वाले फाइनेंशियल ईयर के लिए पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया।

यहां बताना होगा कि चालू वित्तीय वर्ष को खत्म होने में 10 दिन शेष रह गए हैं। 21 मार्च तक की अवधि तक एनसीएल का कोयला उत्पादन 136.94 मिलियन टन तक पहुंच चुका है। कंपनी के समक्ष 140 मिलियन टन का लक्ष्य है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement

 

Advertisement