Advertisement

एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र के दौरे के दौरान कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन श्री बी. साईंराम ने विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन उनके साथ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 42 CuM शॉवेल ऑपरेटर, डोज़र ऑपरेटर, डम्पर ऑपरेटर, ड्रिलर, हाइड्रोलिक शॉवेल मेंटेनेंस स्टाफ, रिपेयर टीम सहित विभिन्न संवर्गों के कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Advertisement

इसके साथ ही, कोल इंडिया एवं अन्य सार्वजनिक उपक्रमों की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे टीम भावना और संगठनात्मक गौरव को और सुदृढ़ किया गया।

दौरे के दौरान चेयरमैन  ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र सहित क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement