कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के चेयरमैन श्री बी. साईंराम ने गेवरा क्षेत्र स्थित गेवरा हाउस में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहन सहित निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार एवं निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे।
मेगा परियोजनाओं के महाप्रबंधक एवं मुख्यालय के महाप्रबंधक बैठक में उपस्थित रहे, जबकि अन्य सभी एरिया के महाप्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के प्रदर्शन की समीक्षा की गई तथा वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पर्यावरण स्वीकृतियों की स्थिति, सुरक्षा से जुड़े विषय, मानसून पूर्व तैयारियाँ, यांत्रिक डिस्पैच सिस्टम जैसे FMC, CHP, साइलो एवं रेल कनेक्टिविटी के बेहतर उपयोग, कैपेक्स योजना एवं विविधीकरण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
चेयरमैन महोदय ने क्षेत्रीय महाप्रबंधकों को निर्देशित किया कि उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उपभोक्ताओं को “value for money” सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इसके अतिरिक्त, वीटीसी, आईएसओ जैसे संस्थानों को और सशक्त बनाने तथा सामुदायिक पहल एवं CSR गतिविधियों के दायरे को बढ़ाने पर भी बल दिया गया।
इससे पहले चेयरमैन महोदय ने एसईसीएल संचालन समिति के सम्मानित सदस्यों से मुलाकात कर संचालन, कर्मचारियों से जुड़े विषयों एवं भविष्य की दिशा पर चर्चा की।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









