Advertisement

China Coal Mines Blast : उत्तरी चीन (Northern China) के शांक्सी (Shanxi) प्रांत की लिउशेन्यू भूमिगत कोयला खदान में गैस विस्फोट की चपेट में आकर 82 मजदूरों की मौत हो गई है। कई मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं। हादसे के वक्त खदान में 247 मजदूर काम कर रहे थे। जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक सीमा से ऊपर बताया गया है।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। उस वक्त खदान के अंदर कुल 247 मजदूर काम कर रहे थे।

Advertisement

रातभर चले बचाव अभियान में शनिवार सुबह तक 201 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 38 लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। स्थानीय इमरजेंसी मैनेजमेंट अधिकारियों ने बताया कि कुछ फंसे हुए मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि खदान के अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का स्तर खतरनाक लिमिट से ऊपर चला गया था। कार्बन मोनोऑक्साइड एक बेहद जहरीली और बिना गंध वाली गैस होती है, जिसे लोग आसानी से पहचान नहीं पाते। अगर इसकी मात्रा ज्यादा हो जाए तो यह दम घुटने, बेहोशी और मौत तक की वजह बन सकती है।

हादसे पर चीन के राष्ट्रपति शी चिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति शी चिनपिंग ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे घायलों के इलाज और लापता लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दें। इसके साथ ही उन्होंने घटना के कारणों की उच्च स्तरीय वैज्ञानिक जांच के आदेश दिए हैं और कहा है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार खदान प्रबंधन के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। चीनी मीडिया के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया है।

Photo Scoure : CGTN

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

 

Advertisement