कोरबा, 23 मई। राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन (INTUC) के अध्यक्ष कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) ने 4 लेबर कोड तथा जेबीसीसीआई- XII के संदर्भ में सीआईएल चेयरमैन और निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखा है।
इंटक नेता ने इस पत्र के माध्यम से कहा है कि भारत सरकार ने चार लेबर कोर्ड के संबंधित नियमों को नोटिफाई कर दिया है। कोल इंडिया प्रबंधन ने भी इसको लेकर निर्देश जारी किया है।
इसे भी पढ़ें: कोयला खदान में गैस धमाका, अब तक 82 कामगारों की मौत, कई श्रमिक फंसे
इंटक नेता कुमार जयमंगल ने सीआईएल प्रबंधन से चार श्रम संहिता के अमलीकरण से उपस्थित होने वाली परिस्थिती एवं जेबीसीसीआई- XII गठन को लेकर चर्चा करने के लिए पांचो केन्द्रीय श्रमिक संगठनों की बैठक बुलाने की मांग रखी है। यहां बताना होगा कि एनसीडब्ल्यू- XI की पांच साल की अवधि 30 जून, 2026 को पूरी हो रही है।
industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join









