Advertisement

सीसीएल (CCL) मुख्यालय, रांची के “मंथन” सभागार में कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित सभी विभागों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: कोयला राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने एसईसीएल के कार्यों की समीक्षा की, ई-डाडास पोर्टल का शुभारंभ किया

कार्यक्रम की शुरुआत सीएमडी, सीसीएल निलेंदु कुमार सिंह द्वारा सीआईएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके पश्चात कोल इंडिया कारपोरेट गीत प्रस्तुत किया गया। स्वागत भाषण देते हुए सीसीएल के सीवीओ श्री पंकज कुमार ने श्री त्रिपाठी के सीसीएल आगमन पर उनका अभिनंदन किया।

Advertisement

अपने संबोधन में सीएमडी, सीसीएल श्री सिंह ने सीआईएल के सीवीओ का आभार व्यक्त करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 में सीसीएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वन भूमि स्वीकृति, नई खदानों के विकास तथा दशकों से बंद पड़ी खदानों को पुनः शुरू करने में मिली सफलता का उल्लेख किया।

इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने लॉन्च किया अपना पहला कॉरपोरेट लोगो

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीआईएल के सीवीओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का “Reform-Transform-Perform-Inform” विषय पर मुख्य उद्बोधन रहा। उन्होंने कहा कि हरेक “कोल इंडियंस” अपने आप में “सतर्कता अधिकारी” हैं। उन्होंने कहा, “Vigilance is for You, by You, Vigilance is with You Always”। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “Integrity Promise” भी दिलाया।

कार्यक्रम के अंत में सीएमडी, सीसीएल द्वारा ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने अपने धन्यवाद ज्ञापन में सीआईएल के सीवीओ के प्रेरणादायी विचारों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विजिलेंस का लक्ष्य वही है जो कंपनी का लक्ष्य है।

industrial punch is now on Whatsapp Channels. Click here to join

Advertisement